फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ratanmani elected Rishikesh Bar Association's President

ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रतनमणी

Thu, 22 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Thu, 22 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
 Ratanmani elected Rishikesh Bar Association's President
ऋषिकेश बार एसोसिएशन चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में रतनमणी नौटियाल निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश शर्मा को 50 मतों से शिकस्त दी। महासचिव पद पर खुशहाल सिंह कलूड़ा निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार को होगा।

विज्ञापन


कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में बुधवार सुबह 10 बजे से अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान दोपहर दो बजे तक चला। दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी सुनील नवानी ने अधिकारिक रूप से चुनावी परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता रतनमणी नौटियाल ने 159 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश शर्मा को 109 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार यादव, महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, संयुक्त सचिव पुष्कर चंद्र बंगवाल, कोषाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष ऋतु भट्ट रतूड़ी और ऑडिटर पद पर विजेंद्र कुकरेती निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 298 मतदाताओं में 272 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कराने में चुनाव कार्यकारिणी सदस्य नवीन रावत, मोहन पैन्यूली और ऋषि अंथवाल ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed