{"_id":"65ad7131d7a67ec86d0fa849","slug":"ranipokhari-police-has-arrested-three-accused-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-333859-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
I31 लाख रुपये कीमत के फोन बरामद, झारखंड में नक्सली क्षेत्र में बेचते थे चोरी के फोन
I
I
I
Iनेपाल में साइबर ठगी के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं चोरी के फोनI
रानीपोखरी पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 31 लाख की कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से दो नाबालिग बच्चों से मोबाइल चोरी करवाते थे। चोरी के मोबाइल झारखंड के नक्सली एरिया और नेपाल में बेचते थे।
स्थानीय निवासी दीपा राणा, डॉ. यशस्वी धीमान, जाहिदा नेगी ने थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों ने कहा था कि रानीपोखरी हाट बाजार में अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने छिदरवाला अंडरपास से तीनों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों की निशानदेही से चोरी के 81 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये आंकी गई है। इनमें कई फोन काफी महंगे हैं।
थानाध्यक्ष रानीपोखरी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अमर कुमार महतो से 32 फोन, सुमित कुमार से 27 मोबाइल फोन और राजेश कुमार से 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों ग्राम सतपाल जिला साहिबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कई राज्यों में घूमते रहते हैं। जनवरी पहले हफ्ते ही यहां आए थे। दोनों नाबालिग भी अपने साथ झारखंड से लेकर आए थे।
विज्ञापन
Iदो नाबालिगों से भी करवाते थे चोरीI
आरोपियों ने बताया कि वह दो बच्चों की मदद से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 200-250 मोबाइल इकट्ठे होने पर झारखंड नक्सली एरिया और नेपाल में बेच देते थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि चुराए मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर ठगी में भी किया जाता है। आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन डोईवाला से दोनों नाबालिगों को बरामद किया गया। जिन्होंने पुलिस को बताया कि नौकरी के बहाने बहला फुसलाकर लाकर चोरी के काम में लगाया गया। बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है।