फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ram-Bharat Milaap was staged at Lakshminarayan Ghat

Rishikesh News: शत्रुघ्न घाट पर राम-भरत का मिलाप, आतिशबाजी हुई

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ram-Bharat Milaap was staged at Lakshminarayan Ghat
Iनाव में सवार होकर घाट पर पहुंचे भगवान राम, मंचन का दृश्य देख भावुक हुए दर्शकI
विज्ञापन




विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से लक्ष्मीनारायण घाट और नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला के शत्रुघ्न घाट पर राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ नाव में सवार होकर लक्ष्मीनारायण घाट से शत्रुघ्न घाट पर पहुंचे। जहां घाट पर दोनों भाईयों का मिलाप हुआ। राम-भरत मिलाप देख रामभक्त और दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान गंगा घाट के आतिशबाजी और लेजर लाइटिंग आकर्षण का केंद्र रही।

सोमवार को स्वर्गाश्रम स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर लोक गायक संजय भंडारी, शनि दयाल, अनीशा रांगड और संतोषी भंडारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। शाम ढलते ही राम के अभिनय में राजेंद्र चौहान, सीता का उर्वशी, लक्ष्मण का महेंद्र नवानी लक्ष्मीनारायण घाट से नाव पर सवार होकर वनवास से अयोध्या की ओर जाने का दृश्य का मंचन किया।
विज्ञापन




शत्रुघ्न घाट पर भगवान राम के इंतजार में खड़े भरत और शत्रुघ्न थे। इस दौरान नाव में मां राज राजेश्वर देव डोली भी शत्रुघ्न घाट पहुंची। जहां रामभक्तों ने देवडोली का आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आरएसएस के प्रांत कारवा दिनेश सेमवाल, विहिप पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष भरत गगन अग्रवाल, रोशन रतूड़ी, विहिप के प्रांत मंत्री विपिन पांडे, बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल, बृजेश चतुर्वेदी, गोपाल अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed