फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rally taken out to save environment

पर्यावरण को बचाने के लिए निकाली रैली

Wed, 27 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out to save environment
अजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छता अभियान रैली निकालते हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज की छात्र? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेेश। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक समाधान हेतु जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक सबसे खतरनाक प्रदूषण का कारण है। इससे अनेक बीमारियां उत्पन्न होती है। हम सब का नैतिक दायित्व है कि प्लास्टिक के बजाय जूट के बैगों का इस्तेमाल करें। यूज प्लास्टिक का समाधान समाज के प्रत्येक व्यक्ति के बीच जाकर जनजागृति अभियान से करना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, रंजन अणथ्वाल, जयकृत सिंह रावत, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, सुनीता, जितेंद्र बिष्ट, सुनील दत्त थपलियाल, सोहन लाल आदि थे। वहीं हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता जन-जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली नेहरू ग्राम इंदिरा नगर से निकाली गई। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग न करने। जूट और कपड़े के बैग का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ज्योति सडाना, पार्षद जगत सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed