फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rally of retired soldier

विकलांग सैनिक, वीर नारियां सम्मानित

Mon, 14 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 14 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
rally of retired soldier

आर्मी कैंट रायवाला की गरुड़ डिवीजन के तत्वावधान में सेवानिवृत्त सैनिकों की रैली में देश के लिए शहादत देने वाले सैनिकों की पत्नियों और विकलांग सैनिकों को सम्मानित किया गया। रैली में भारी संख्या में पूर्व सैनिक परिजनों के साथ शामिल हुए। लोगों ने स्टॉलों का लाभ उठाया और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


मेजर जनरल विशिष्ट सेेवा मेडल वीपीएस भाकुनी ने शहीद हुए सेना के जवानों के योगदान को याद किया। वीर नारियों को सम्मानित किया गया। देशसेवा में रहते हुए हाथ, पैर गवां चुके छह विकलांग जवानों को विशेषतौर से तैयार किए गए स्कूटर भेंट किए गए। मेजर जनरल भाकुनी ने बताया कि उत्तराखंड देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाला प्रांत है।
विज्ञापन


बताया कि सेना को अपने पूर्व सैनिकों, शहीदों की वीर नारियों के सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
रैली में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वास्थ्य सेवा, पेंशन, आधार कार्ड, सीएसडी कार्ड, सर्विस रिकॉर्ड, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड आदि विभिन्न स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्रिगेडियर संदीप सूद, कर्नल रितेश कुमार, पूर्व सैनिक संगठन  रायवाला के अध्यक्ष बचन सिंह रावत, हर्षमणि लस्याल, राजेश जुगलाण, दिलवर पंवार, दीवान सिंह मौजूद थे।



इन्हें मिले सेना के विशेष स्कूटर
विनोद गहलौत (उज्जैन), कुंवर सिंह (लालढांग पौड़ी), दलबीर सिंह (देहरादून), एसपी घोष (जबलपुर), सुरेश यादव (एमपी), देवराज दलाई (उड़ीसा)।


यह वीर नारियां हुई सम्मानित
रैली में शहीद सैनिकों की 16 विधवाओं को सम्मानित किया गया। इनमें धरमा देवी, कमला नेेगी, सुनीता त्रिपाठी, बीरा देवी, रूपा देवी, विशा देेवी, निर्मला देवी, मिस्सा देवी, आरती राणा, अनीता देवी, जशोदा देवी, मुकेश देवी आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed