फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajiv Gandhi was the father of communication revolution

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

Fri, 21 Aug 2020 02:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of communication revolution
राजीव गांधी के जयंती पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी कार्यकर्ता । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कहीं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी स्मृति में पौधारोपण किया, कहीं पर कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में जाकर फल बांटे।
विज्ञापन

शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रमोला ने कहा कि राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक थे। कहा कि आज मोबाइल कंप्यूटर, उन्हीं की देन है। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद राकेश सिंह, विजय लक्ष्मी शर्मा, जगत नेगी, भगवान सिंह, मधु मिश्रा, उमा ओबरॉय, सरोज देवराडी, शोभा भट्ट, अमरजीत सिंह,जगजीत सिंह जग्गी , नागेंद्र सिंह, इमरान सैफी, अजय शर्मा, आदि थे।
विज्ञापन

कुष्ठ कॉलोनी में फल बांटे, पौधारोपण किया
ऋषिकेश। राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता जयपाल जाटव के नेतृत्व में कुष्ठ कॉलोनी भजनगढ़ मुनिकीरेती में फल वितरित किए गए। इस पर पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, विनय दुबे, मंगल सिंह, अशोक विश्वकर्मा, रमेश राजभर, अनिल प्रजापति आदि थे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार, पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, सतीश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, चंद्रकांता जोशी, राजकुमार तलवार, पुरंजय राजभर थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेेस के जिला महासचिव इमरान सैफी के नेतृत्व में ऋषिकेश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर नगर निगम स्थित राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया। इस अवसर पर गौतम नौटियाल, जयपाल सिंह, मधु मिश्रा, यदुवंशी गोल्डी, पूर्व सभासद सोनू पांडे, राजू गुप्ता, हरिराम वर्मा, शिवादास, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed