फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajiv awakening self-employment in Yamkeshwar block

यमकेश्वर ब्लॉक में स्वरोजगार की अलख जगा रहे राजीव

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Rajiv awakening self-employment in Yamkeshwar block
मशरूम दिखाते राजीव। - फोटो : RISHIKESH
यमकेश्वर ब्लॉक के जुड्डा गांव निवासी राजीव भंडारी बीते चार वर्षों से स्वरोजगार की अलख जगा रहे हैं। वह मशरूम उत्पादन कर दूसरे गांव के ग्रामीणों और युवाओं को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह कई युवाओं को इसके लिए प्रशिक्षण भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

राजीव भंडारी ने बताया कि वह बीते चार वर्षों से आस्टर प्रजाति के मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी शासन-प्रशासन की मदद से यह मुकाम हासिल किया है। बताया कि अब यह परिवार की आजीविका का एक अच्छा साधन बन गया है। बताया कि उनसे सीखकर पोखरी, दमराड़ा, तलाईं आदि गांव के ग्रामीणों ने भी यह लघु रोजगार शुरू कर दिया है। बताया कि उनके द्वारा उत्पादित मशरूम की सप्लाई नीलकंठ क्षेत्र के आसपास दुकानों में होती है। बताया कि वह आस्टर (ढिंगरी) प्रजाति के मशरूम का उत्पादन करते हैं। इस प्रजाति के मशरूम की कीमत बाजार में 100 से 150 रुपये प्रति किग्रा है। बताया कि 30 से 35 दिन में मशरूम तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

-------
लॉकडाउन में कई युवाओं ने लिया प्रशिक्षण
राजीव ने बताया कि लॉकडाउन में विभिन्न देशों में निजी कंपनी में कार्य कर रहे युवा अपने घर आ गए। रोजगार की तलाश में युवा स्वरोजगार से जुड़ने के लिए मशरूम उत्पादन की विधि सीखने लगे। इस दौरान उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक के 10 से 15 युवाओं को मशरूम उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी। इसमें से पांच युवा इस मुहिम को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed