फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajendra became the president of the Bar Association

Rishikesh News: अजय को पराजित कर 19वीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र

Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rajendra became the president of the Bar Association
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदा​धिकारी-जागरूक पाठक
बार एसोसिएशन ऋषिकेश में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण ने 19वीं बार जीत दर्ज की है। सबसे अधिक करीबी और रोचक मुकाबला ऑडिटर पद पर रहा। इस पद पर मात्र एक वोट से जीत दर्ज हुई। 411 में से 373 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 22 दिसंबर को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




शुक्रवार को बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। देर शाम तक मतगणना के बाद एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घाेषणा की गई। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी औंकार सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 373 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण को 274 मत मिले जबकि दूसरे प्रत्याशी अजय सिंह वर्मा को 97 मत मिले। इस पद पर 2 मत अवैध घोषित किए गए। राजेंद्र सजवाण ने 177 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश नेगी को 155 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुशील कुमार गौड़ को 65 मत, नरेंद्र सिंह रांगड़ को 59, तारा राणा को 38, हरीश कुमार राणा को 14 व भूपेंद्र कुकरेती को 35 मत मिले। इस पद पर 7 मत अवैध घोषित किए गए। सुरेश नेगी 90 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महासचिव पद पर राज कौशिक को 159, शैलेंद्र चौहान को 131, अतुल कुमार यादव को 71 व सुनीता शर्मा को 8 मत मिले। इस पद पर 4 मत अवैध घोषित किए गए। राज कौशिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र चौहान को 28 मतों से पराजित किया। सह सचिव पद पर कृष्णा पांडेय को 215 व मीनाक्षी नेगी को 150 मत मिले। 6 मत अवैध घोषित किए गए। कृष्णा पांडेय 65 मतों से विजयी रही।

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद मिश्रा को 152 व उनके निकट प्रतिद्वंदी ऋतु भट्ट रतूड़ी को 149, आरती मित्तल को 63 मत मिले। इस पद पर 9 मत अवैध घोषित किए गए। विनोद मिश्रा 3 मतों से विजयी रहे। ऑडिटर पद पर हरीश कुमार आजाद को 183 व मनीष कुमार को 182 मत मिले। 8 मत अवैध घोषित किए गए। हरीश कुमार एक मत से विजयी रहे। वहीं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर लक्षित खरोला निर्विरोध निर्वाचित हुए।




---

समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता में शामिल : सजवाण


नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष सजवाण ने अन्य सभी विजयी प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed