{"_id":"57e824c34f1c1bdb055742a7","slug":"rajaji-park-yogi-elephant-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी पार्क के योगी हाथी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी पार्क के योगी हाथी की हालत बिगड़ी
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी पार्क का योगी हाथी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर पार्क प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि, उपचार के लिए आसाम से डॉक्टरों की विशेष टीम चीला रेंज पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोलह वर्षीय योगी हाथी कई दिनों से ठीक से खाना नहीं खा रहा था। बीते दो दिन से हालत बिगड़ने पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। चीला रेंज अधिकारी सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि हाथी के उपचार के लिए रविवार को आसाम से चिकित्सक दल रेंज पहुंचा है, जो पार्क के डॉ. अदिति शर्मा, डा. पराग निगम के साथ योगी के इलाज में जुट गए हैं। बताया कि देर शाम स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है।
विज्ञापन