फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rain Slows Air Traffic; Flights at Dehradun Airport Affected

Rishikesh News: बारिश ने थामी हवाई रफ्तार, देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

Sun, 27 Sep 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 27 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rain Slows Air Traffic; Flights at Dehradun Airport Affected
बारिश ने थामी हवाई रफ्तार, देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
विज्ञापन

जौलीग्रांट। खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। अलग-अलग शहरों से आने वाली दो उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि आधा दर्जन से अधिक उड़ानें देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। सुबह 11 बजे आने वाली इंडिगो की मुंबई उड़ान और दोपहर 12 बजे की इंडिगो की कोलकाता उड़ान ने आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली का रुख किया। वहीं इंडिगो की जयपुर उड़ान निर्धारित समय 11:25 बजे के बजाय 11:52 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु उड़ान 12:20 बजे के बजाय करीब एक बजे, इंडिगो की हैदराबाद उड़ान 12:50 बजे के बजाय 1:13 बजे और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान एक बजे के बजाय 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली उड़ान निर्धारित समय 1:35 बजे के बजाय 3:16 बजे, जबकि एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 2:20 बजे के बजाय 2:43 बजे पहुंची। शाम की अन्य उड़ानें भी देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। लगातार खराब मौसम के कारण यात्रियों को उड़ानों के संचालन में देरी और डायवर्जन का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed