{"_id":"6ab7b805a7090c0cab07c7ab","slug":"rain-makes-weather-pleasant-in-the-pilgrimage-city-tourists-flock-to-the-banks-of-the-ganges-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-146883-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश से तीर्थनगरी में मौसम हुआ सुहावना, गंगा तटों पर उमड़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश से तीर्थनगरी में मौसम हुआ सुहावना, गंगा तटों पर उमड़े पर्यटक
Sat, 26 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
- घाट, बाजार और पर्यटन स्थलों पर बढ़ी लोगों की चहल-पहल
ऋषिकेश। सुबह से हो रही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश ने तीर्थनगरी के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के कारण क्षेत्र का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री पर आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से जारी उमस के बाद अचानक हुई इस बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बेहद सुहावना और ठंडा हो गया है।
मौसम के बदले मिजाज का असर शहर की रौनक पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही गंगा घाटों, मुख्य बाजारों और दर्शनीय स्थलों पर सैलानियों और स्थानीय लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। वीकेंड की छुट्टी पर पहुंचे पर्यटक आरामदायक तापमान में सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण गंगा तटों का नजारा और भी मनोरम हो गया है। त्रिवेणी घाट, राम झूला और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता को अपने कैमरों में कैद करते देखे गए। हल्की ठंडक के बीच बाजारों में गरमा-गरम चाय और पकोड़ों की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों और टैक्सी चालकों के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापारी सोनू शर्मा ने बताया कि तापमान में आई इस गिरावट और सुहावने मौसम के चलते आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने बारिश के मद्देनजर गंगा तटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी बढ़ा दी है और पर्यटकों से जलस्तर पर नजर रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।