{"_id":"687aa0458f9f67867201884b","slug":"railway-gate-broke-due-to-bus-collision-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-742132-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बस की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बस की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा
Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे की ओर से क्षतिग्रस्त फाटक को ठीक कर दिया गया है। दोपहर करीब 2:30 बजे रायवाला में ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक पार करते समय एक बस का ऊपरी हिस्सा फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। फाटक पर मौजूद गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रायवाला को दी। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे फाटक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देर शाम तक रेलवे प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त फाटक को दुरुस्त कर दिया गया। मरम्मत के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रैफिक को रोककर ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन