फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raided six sweets shops, destroyed 16 canister rasgullas

मिठाई की छह दुकानों में छापा मारा, 16 कनस्तर रसगुल्ले नष्ट कराए

Fri, 06 Nov 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raided six sweets shops, destroyed 16 canister rasgullas
ऋषिकेश। त्योहारों केे देखते हुए एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ शहर में छह मिठाई की दुकानों में औचक निरीक्षण की कार्रवाई की। इस दौरान कोयलघाटी की एक मिठाई की दुकान से 16 कनस्तर रखगुल्ले जब्त कर नष्ट करवाए गए। अन्य मिठाई व्यापारियों को साफ सफाई का ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से मिठाई की दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे एसडीएम के नेेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की मिठाईयों की दुकानों में छापा मारा। कार्रवाई की शुरूआत क्षेत्र रोड से की गई। शहर में राजस्थानी मिष्ठान, कृष्णा मिष्ठान भंडार, उत्तम स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स, चावला स्वीट्स आदि में भी उपजिलाधिकारी और टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकानों की जांच करते हुए टीम कोयलघाटी पहुंची। यहां पर ओम डेयरी की मिठाई की दुकान में उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने भीतर रखे रसगुल्ले के कनस्तर की जांच की। मौके पर मौजूद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने दुकान स्वामी कुलदीप कुमार से इस मिठाई के बिल मांगे। दुकानदार ने 16 कनस्तर रसगुल्ले के जो बिल टीम दिए वह बिल इस साल जुलाई महीने के थे। उपजिलाधिकारी ने एक कनस्तर को खोला तो उसमें से बदबू आ रही थी। इसके बाद टीम ने सभी 16 कनस्तर रसगुल्ले नष्ट कराए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि दुकानदार के पास तीन नवंबर का भी कुछ माल का बिल मिला है। इस माल का भी सैंपल लिया गया। इस दुकान से तीन मिठाई के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने मिठाई बनाने के दौरान सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed