{"_id":"5dd1a4b98ebc3e54d238da1b","slug":"ragi-groups-battered-gurbani-kirtan-and-gave-companions-rishikesh-news-drn3263476117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागी जत्थों ने गुरूबाणी कीर्तन कर संगतों को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागी जत्थों ने गुरूबाणी कीर्तन कर संगतों को किया निहाल
विज्ञापन
08 गुरुनानक की जयंती पर औषधीय पौधे का वर तरण करते श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे के सदस्य
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ागुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब में गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रागी जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास श्रवण कराकर संगतों को निहाल कर दिया।
रविवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा सत्संग हॉल में गुरुबाणी कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके प्रात: नौ बजे से विभिन्न प्रदेशों से आये सिक्ख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा सत्संग हॉल में एकत्रित होकर गुरु ग्रंथ की परिक्रमा की। इस दौरान भाई राय सिंह, हजूरी रागी अमृतसर, कंवरपाल सिंह देहरादून, मोहकम सिंह हजूरी रागी पांवटा, गुरुमत संगीत बाल विद्यालय ने मनमोहक गुरुबाणी, कीर्तन और गुरु इतिहास श्रवण कराकर संगतों को निहाल कर दिया। इसके अलावा गुरु नानक देव के जीवन शिक्षा और उपदेश संबंधी आया बाबा नानक लाइट एवं साउंड शो का प्रदर्शन किया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगतों ने गुरु घर में आकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, चेयरमैन सरदार जनक सिंह, दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह, मदनमोहन सिंह, अमर सिंह, गुरुबचन सिंह, बुद्धि सिंह आदि मौजूद रहे।
.......................................
प्रसाद के रूप में बांटे पौधे
प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में औषधीय पौधों को भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान गुरुद्वारा में आने वाले श्रद्धालुओं को हर शृंगार, जामुन, आंवला, चंदन लाल, चंदन सफेद, तेज पत्ता, बेल, नीबू, सतावर, करी पत्ता, अमरूद, अनार, अमलतास, सहजन, नीम, अश्वगंधा, अजवाइन, तुलसी रामा व काली आदि औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर लगभग 550 पौधे बांटे गए।
विज्ञापन
......................................................................................
सिक्ख शहीदों के आदमकद की प्रदर्शन रही आकर्षक का केंद्र
गुरुद्वारा परिसर में धर्म रक्षा के लिए सिक्ख शहीदों के आदमकद मॉडलों की प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन सिक्ख शहीदों के दर्शन कर उन्हें नमन किया। प्रदर्शनी में इस दौरान औरंगजेब शासन में इस्लाम धर्म कबूल न करने पर सरदार मनी दास को आरी से चीरना, सरदार दयाला को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर गरम भट्टी में खोलते पानी पर बिठाकर मौत के घाट उतारना, सरदार जुबेर सिंह शहवाज के सिक्ख धर्म न छोड़ने पर चरखड़ी पर चढ़ाकर चीरना, इस्लाम धर्म का कट्टर पैरोकारी पंजाब गवर्नर मीर मन्नू के शासनकाल में कई स्त्री पुरुषों को तलवारों से चीरने आदि को दिखाया गया।