{"_id":"580fb48a4f1c1bcd75bc3891","slug":"radiologists-demanding-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन
doiwala
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देने समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपाइयों नेतहसील में प्रदर्शन किया। मंगलवार को उन्होंने समस्या समाधान के लिए तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने प्रदेेश सरकार के खिलाफ डोईवाला क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। जिसका सबसे अधिक खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भाजपाइयों ने मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री आशा कंडारी के नेतृत्व में तहसील पर प्रदर्शन किया। वहां हुई बैठक में जिला मंत्री कंडारी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने से निर्धन महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों में महंगा अल्ट्रासाउंड के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौर, भाजपा जिला मंत्री सुबोध जायसवाल और मंडल महामंत्री दिनेश सजवाण ने कहा कि प्रदेश के मुखिया की अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा भी खोखली साबित हो रही है। सरकार समस्याओं की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल में दवाइयों का अभाव बना हुआ है। अस्पताल को 50 बेड की मंजूरी देने और 108 सेवा को नियमित संचालित करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में रेखा पंवार, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, प्रधान प्रदीप कुमार, वेदप्रकाश कंडवाल, सूरज रावत, विनय कंडवाल, सुग्रीव द्विवेदी, मनोज कांबोज, कमला देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन