फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pure diet is essential for pure thinking : sister shivani

शुद्ध विचार के लिए शुद्ध आहार जरूरी

Fri, 12 May 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Fri, 12 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pure diet is essential for pure thinking : sister shivani
हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में खुशनुमा जीवन जीने की कला कार्यक्रम में प्रवचन करतीं ब्रह्माकुमारी शिवानी। - फोटो : amarujala

  

विज्ञापन

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीतानगर की ओर से हरिद्वार रोड पर खुशनुमा जीवन जीने की कला आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए शुद्ध आहार के साथ सकारात्मक विचार रखने पर जोर दिया गया।


हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में बृहस्पतिवार सुबह आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें संस्था की ओर से मुख्य वक्ता शिवानी ने कहा कि खुशनुमा जीवन जीने के लिए शुद्ध विचारों का होना आवश्यक बताया। जीवन में खुशहाली लाने के लिए मन की शुद्धि व शाकाहारी होना जरूरी है।  सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति हमेशा खुुश रहता है।
विज्ञापन



उन्होंने लोगों से जीवन में हर दिन अपनी ओर से अपने परिवार, मित्रों और किसी अन्य दुखी इंसान को मुस्काराहट देने का आह्वान किया। इस दौरान मन की शांति के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को पांच मिनट का योग व मेडिटेशन भी कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, ब्रह्माकुमारी आरती बहन, करुणा बहन, सुशील, यशपाल अग्रवाल, एसके थपलियाल, राजीव आदि मौजूद थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed