Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest rally held against MP Dayanidhi's statement

Rishikesh News: सांसद दयानिधि के बयान के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Protest rally held against MP Dayanidhi's statement

विज्ञापन
संसद में डीएमके सांसद दयानिधि मारन के संस्कृत भाषा के विरोध में दिए बयान पर लोगों में आक्रोश है। शहर के समस्त संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य, छात्रों और नगर के संत समाज ने आक्रोश रैली निकाल विरोध जताया। इस दौरान राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।



बृहस्पतिवार को आयोजित आक्रोशित रैली देहरादून तिराहे से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां प्रबंधकीय संस्कृत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान ने कहा कि संस्कृत का संरक्षण न केवल संस्कृत, बल्कि भारतीय भाषाओं की समृद्धि के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन


भारत के विभिन्न प्रदेशों ने सामाजिक, राजनीतिक आध्यात्मिक, कला, साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसे सेतु भाषा के रूप में संस्कृत भाषा ने जोड़ने का काम किया है। धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र संस्कृत में ही लिखे गए हैं। बौद्ध-जैन साहित्य के हजारों ग्रंथ भी संस्कृत में लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि भारत की संसद में एक जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा भारत की आत्मा संस्कृत के प्रति इस प्रकार के बयान कदापि स्वीकार्य नहीं हो सकते हैं। सांसद दयानिधि मारन का बयान घोर निंदनीय और आपत्तिजनक है। यह बयान भारत की अस्मिता, संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि दयानिधि को अपने बयान पर माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed