फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest outside MLA's residence after the death of an elderly person

Rishikesh News: बुजुर्ग की मौत के बाद विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest outside MLA's residence after the death of an elderly person
यमकेश्वर विकासखंड के झैड़ गांव में खाई में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक रेणु बिष्ट के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिस जगह हादसा हुआ वहां से आगे सड़क बनी होती तो बुजुर्ग की मौत नहीं हुई होती। बताया कि इस सड़क की स्वीकृति मिली थी, लेकिन विधायक ने निरस्त करवा दिया था। विरोध को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के नरेंद्रनगर विकासखंड प्रभारी विकास रयाल के नेतृत्व में झैड़ के ग्रामीण शनिवार को दोपहर 12 बजे विधायक का आवास घेरने के लिए इंद्रमणि बडोनी चौक से आशुतोष नगर की ओर निकले। पुलिस ने आंदोलनकारियों को विधायक के आवास से करीब 100 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद लोगों ने विरोध में विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। विकास रयाल ने कहा कि डेढ़ साल पहले यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने निर्माणाधीन नौडखाल-झैड़ मोटरमार्ग पर स्वीकृत दो किमी सड़क को निरस्त करवा दिया था। जिस स्थान पर शुक्रवार को झैड़ गांव निवासी गेंदालाल खाई में गिरे थे, वहां से यदि दो किलोमीटर आगे तक सड़क बन जाती तो बुजुर्ग की मौत नहीं होती। कहा कि इस घटना के लिए विधायक जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ अभियोग चलाने की संस्तुति देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को पत्र लिखा गया है। यह पत्र डाक के माध्यम से भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed