फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest against opening of liquor shop

Rishikesh News: शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 01 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against opening of liquor shop
विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में टिहरी विस्थापितों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि अठूरवाला में कुछ साल पहले भी शराब का ठेका खोले जाने का प्रयास किया गया था। तब ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रस्तावित ठेका निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता दिनेश सजवाण ने कहा कि ठेका खोले जाने वाले स्थान से कुछ मीटर की दूरी पर कुल देवता का मंदिर है। पास में जौलीग्रांट पुलिस चौकी और सिंचाई नलकूप है। इसलिए यहां पर शराब का ठेका नहीं खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन


सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट के नजदीक ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर ठेका खोलने की तैयारी है। इससे एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान और एनटीआरएफ जैसा संस्थान नजदीक होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर आकर विक्रम सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि यह दुकान उनकी है। यहां शराब का ठेका नहीं बल्कि रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। इस अवसर पर दरम्यान सिंह, विक्रम सिंह, बादल सजवाण, खेम सिंह, सुशीला देवी, पुनम कंडवाल, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed