फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Proposal to remove liquor contract in open meeting of Panchayat

Rishikesh News: पंचायत की खुली बैठक में शराब का ठेका हटाने का प्रस्ताव

Sun, 30 Jun 2024 05:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Proposal to remove liquor contract in open meeting of Panchayat
ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में शनिवार को खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें शराब का ठेका मुख्य मुद्दा रहे, जिसे हटाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग से कोई अधिकारी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमलदीप कौर की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृपाराम जोशी के संचालन में खुली बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित योजना की रूपरेखा तैयार की गई। योजना के तहत पेंशन लाभार्थियों का भी चयन किया गया। साथ ही बिजली, पानी, राशन कार्ड, जंगली जानवरों के आतंक से बचाव, आवास योजना, गाेशाला आदि की समस्याएं ग्रामीणों बैठक में रखीं। ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को बैठक में उपस्थित न होने वाले विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र गुसाईं, अमर खत्री, हरीश रमन रांगड़, अनीता राणा, बलविंदर सिंह, भरत सिंह, दिनेश रावत, जागीर सिंह, राहुल थापा, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed