फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Proposal sent to start two bus services on Delhi route

Rishikesh News: दिल्ली मार्ग की दो बस सेवाओं को शुरू करने के लिए भेजा प्रस्ताव

Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to start two bus services on Delhi route
परिवहन निगम ने चार साल से बंद पड़ी दिल्ली मार्ग की दो बसों को शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में ऋषिकेश डिपो से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन




परिवहन डिपो ऋषिकेश से अभी दिल्ली-गोपेश्वर, दिल्ली-गुप्तकाशी, दिल्ली-घनसाली, दिल्ली-उत्तरकाशी व दिल्ली-श्रीनगर के लिए बस संचालित होती है। चार साल पूर्व तक दिल्ली-कर्णप्रयाग व दिल्ली-टिहरी मार्ग पर भी ऋषिकेश डिपो की बस चलती थी। बाद में बसें उपलब्ध न होने पर सेवाएं बंद करनी पड़ी। जबकि इन दोनों रूटों पर निगम को पर्याप्त सवारियां मिलती थीं। अभी कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश डिपो को आठ नई बसें उपलब्ध हुई हैं। अब निगम ने चार साल पूर्व बंद हुई दिल्ली मार्ग पर दोनों बसों को चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृत होने पर बस उपलब्ध होते की सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




दिल्ली-कर्णप्रयाग व दिल्ली टिहरी मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह सेवाएं चार वर्ष पूर्व बंद हो गई थीं। बस उपलब्ध होते ही फिर से सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-प्रतीक जैन, उपमहाप्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed