फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Project director asks for clarification from doctor

परियोजना निदेशक ने डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 11 Oct 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Project director asks for clarification from doctor
नौ अक्तूबर को प्रकाशित खबर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेेश। पशुपालन विभाग की डेयरी के बदहाल होने पर पशुपालन विभाग पशुलोक के परियोजना निदेशक ने डेयरी के प्रभारी डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला के नौ अक्तूबर के अंक में -पशुपालन विभाग की डेयरी बदहाल- शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के बाद पशुपालन मुख्यालय ने संज्ञान लिया था। खबर का संज्ञान लेते हुए पशुपालन विभाग पशुलोक के परियोजना निदेशक डॉ.जगमोहन असवाल ने पशुपालन विभाग की डेयरी की बदहाल स्थिति को लेकर डेयरी फार्म के प्रभारी डॉ.उतम कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। इस डेयरी की स्थिति ऐसी थी कि दूध देने वाली गाय गोबर और गौमूत्र में बैठी थी। गाय भी पूरी गोबर कीचड़ से सनी थी। इन गायों की देखरेख करने के लिए पशुपालन विभाग सात स्थाई कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन

कोट-
डेयरी के प्रभारी डॉक्टर से गायों के ढंग से रखरखाव न करने को लेकर जवाब मांगा गया है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.जगमोहन सिंह असवाल, परियोजना निदेशक पशुलोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed