फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Procession of Vishuddhanand Maharaj took out

बैड़ बाजे के साथ निकली स्वामी विशुद्धानंद महाराज की शोभायात्रा

Sun, 28 Feb 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Procession of Vishuddhanand Maharaj took out
क्षेत्र रोड में निकाली गई स्वामी विशुद्धानंद की शोभायात्रा। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र धार्मिक संस्था के संस्थापक श्री 1008 स्वामी विशुद्धानंद महाराज का 125 वां निर्वाणोत्सव मनाया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अतिंम दिन स्वामी विशुद्धानंद महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र में बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा, क्षेत्र रोड से शुरू होकर हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल, श्री भरत मंदिर, त्रिवेणीघाट चौराह से वापस मुख्य गद्दी क्षेत्र रोड पहुंची। मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने यात्रा का स्वागत कर प्रसाद लिया। आश्रम परिसर में भंडारे के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आश्रम प्रबंधक त्रिलोकनाथ तिवारी ने संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वेणुगोपाल बांगड़, देवेंद्र कुमार झुनझुनवाला, सतीशचंद्रपाल, आशुतोष शर्मा, जितेंद्र बडथ्वाल, अरुण कुमार झा, राजेश रैठवांण, राजेश जोशी, गोविंद पात्रा, विनय गुप्ता, गुरुप्रसाद, हरि सिंह रावत, दिगबंर, अनुपम कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed