फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   problem on ardhkunbh

अर्द्धकुंभ में समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालु

Thu, 04 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 04 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
problem on ardhkunbh

लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा स्नान और भ्रमण को आने वालों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थक्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं जुटाई गई हैं। शौचालय, पथ प्रकाश, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सुविधा और मुख्य बाजारों पर घूम रहे निराश्रित जानवर सैलानियों के लिए परेशानी बने हुए हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद मेला प्रशासन समस्या का समाधान करने के बजाय उदासीन बना हुआ है। अर्द्धकुंभ मेला शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। लेकिन मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते तीर्थक्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में श्रद्धालुओं को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से सैलानी खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से श्रद्धालु निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मुख्य बाजारों, गंगा घाटों और तटों पर घूम रहे निराश्रित जानवर श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद विजल्वाण ने बताया कि कुंभ शुरू होने से पहले मेला प्रशासन स्थानीय क्षेत्र में कुंभ मेला समिति का गठन करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनैतिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाता था। समिति के माध्यम से क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए जुटाने वाली समस्याओं पर मेला प्रशासन को अवगत कराया जाता था। लेकिन इस बार समिति का गठन नहीं होने से व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। विकास कार्यों के नाम पर मेला प्रशासन पैसों का दुरुपयोग कर रही है। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।



मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराकर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी।-अवधेश कुमार, अपर मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed