फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Principal gave the ultimate to conduct special back examination

स्पेशल बैक परीक्षा कराने को प्राचार्य को दिया अल्टीमेट

Tue, 01 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Principal gave the ultimate to conduct special back examination
स्पेशल बैक परीक्षा को लेकर प्राचार्य का घेराव करते छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज व अन्य छात्र - फोटो : RISHIKESH
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्पेशल बैक परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्र महासचिव दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य से मिले। उन्होंने प्राचार्य को स्पेशल बैक परीक्षा का प्रावधान पास कराने के लिए 15 दिन का समय दिया। छात्रों ने चेेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर स्पेशल बैक परीक्षा नहीं कराई गई, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन कर महाविद्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को महासचिव दीपक भारद्वाज अपने साथ डेढ़ दर्जन छात्रों को लेकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्पेशल बैक परीक्षा को लेकर आंदोलन किया गया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करा दिया था। इस पर प्राचार्य ने 15 अक्तूबर को मामले को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखने की जानकारी दी। छात्रों ने कहा कि 15 अक्तूबर के बाद यदि मामले का निस्तारण न हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन और तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

घेराव और प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा, पूर्व सहसचिव सौरभ वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष सुमित त्यागी, अनुपम मेहर, पंकज भट्ट, रोहित सोनी, पूर्व सहसचिव ऋषभ जैन, अखिलेश जगूड़ी, पूर्व महासचिव शिवा सिंह, अमन चौहान, जयंत दीक्षित, अमन सकलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed