फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prime Minister's journey of 20 years is an example of great resolutions: Dhami

प्रधानमंत्री की 20 वर्षों की यात्रा महान संकल्पों का उदाहरण - धामी

Fri, 08 Oct 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's journey of 20 years is an example of great resolutions: Dhami
एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल सेवानिवृत? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स में देश के 35 ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 वर्षों की यात्रा महान संकल्पों का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा कार्य के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास पथ पर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने एक नेता और प्रशासक की भांति ही नहीं बल्कि हमारे अभिभावक की भांति हमारा हाथ थामे रखा। इस मुश्किल समय में प्रधानमंत्री ने पूरे देश को हौसला दिया। पूरा विश्व इस बात का साक्षी है कि जिस देश को लेकर विशेषज्ञ तरह-तरह की आशंका जता रहे थे उस देश ने सिर्फ कोरोना का डटकर सामना किया बल्कि वैक्सीन बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को सैन्यधाम की संज्ञा भी दी है। उत्तराखंड की इस भूमि से प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह किसी से छुपा नहीं है। केदारनाथ की त्रासदी के समय प्रधानमंत्री गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे, तब भी वह उत्तराखंड की जनता के साथ खड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन और सहयोग से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखण्ड में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिया विकास कार्यों का ब्यौरा
- केदारपुरी में जहां प्रथम चरण के 225 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं 184 करोड़ के कार्य द्वितीय चरण में गतिमान है
- बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए 245 करोड़ रूपये से अधिक स्वीकृत हो चुके हैं।
- गंगोत्री और यमनोत्री के लिए 20 करोड़ व 34 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुके हैं।
- चार दशकों से लंबित तराई- भाबर की लाइफ लाइन जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना की स्वीकृति दी है
- प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित करने के साथ-साथ उड़ान योजना और सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- टिहरी झील के डेवलेपमेण्ट के लिए 1200 करोड़ रुपये की स्वीकृति
- समेकित सहकारी विकास योजनाओं के लिये 3340 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो
96 फीसदी को लगी वैक्सीन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया प्रदेश में अब तक 96 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 से पूर्व उत्तराखण्ड में केवल एक ऑक्सीजन प्लांट राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर (गढ़वाल) में संचालित हो रहा था। जबकि अब 87 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट उपलब्ध हो चुके है। जिनमें से 25 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed