फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Pride of the country rising from Hindi, it will be our honor'

‘हिंदी से बढ़ती देश की शान, इससे होगा हमारा सम्मान’

Sun, 15 Sep 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Pride of the country rising from Hindi, it will be our honor'
ओंकारानंद इंस्टीट्यूट में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे - फोटो : RISHIKESH
नगर सहित आसपास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की ओर हिंदी विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर सभी पुरातन प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी, डीके वाष्णेय, मेजर एमसी त्यागी, दिवाकर भानुप्रताप सिंह रावत, वंशीधर पोखरियाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र और मातृ भाषा है। यह विश्व के 104 देशों में बोली जाती है। उन्होंने नारा दिया कि ‘हिंदी से बढ़ती देश की शान, इससे ही होगा हमारा सम्मान’। इस अवसर पर सुनीलदत्त थपलियाल, शिवप्रसाद बहुगुणा, नीलम जोशी, शुशीला बड़थ्वाल, रेखा बिष्ट, शुखदेव कंडवाल, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद शाह, लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, जयकृत रावत, नवीन मेंदोला, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं पूर्णानंद डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. कविता नेगी ने छात्रों को हिंदी भाषा की उपयोगिता की जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्य ममता सुंदरियाल ने हिंदी भाषा की उपयोगिता, हिंदी भाषा का इतिहास, हिंदी भाषा की लोकप्रियता आदि विषयों पर छात्र छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. हरीश रतूड़ी, रतन श्रीवास्तव, डॉ. प्रभुनाथ कुमार, डॉ. कविता नेगी, स्वाति सिंह, गोकुल सिंह, भुवनेश सिंह, संजय नेगी, सुमन पंवार, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने कविता, भाषण व हिंदी के इतिहास का वर्णन अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे हिंदी के महत्व को बताते हुए छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है इसके शब्दों का सम्मान करना चाहिए।
आदर्श विद्यालय गंगा भोगपुर ने हिंदी दिवस पर डिजीटल पत्रिका हैप्पी स्कूल की शुरुआत की। पत्रिका के संपादक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को एक मंच देने के लिए विगत वर्ष विद्यालय स्तर से इस पत्रिका शुरुआत की गई थी। यहां आचार्य एके नौटियाल, जगमोहन कठैत, एनपी उनियाल, अरुण थपलियाल, डा. अनीता नेगी, विनोद ध्यानी ने इसकी सराहना की है। गंगोत्री विद्या निकेतन हाई स्कूल में कवि दरबार का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने रसखान, कबीरदास, सूरदास, रहीम, शिवमंगल सिंह सुमन, भगवती चरण वर्मा, साहिर लुधियानवी, राजेश जोशी, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, रामधारी सिंह दिनकर आदि कवियों के दोहे व कविताओं का सस्वर वाचन किया। इस अवसर पर प्रमोद मलासी, विद्यालय के संरक्षक बंशीधर पोखरियाल, रामप्रसाद उनियाल, अंजना कंडवाल, नीलम पाल, साधना ध्यानी, गौरा देवी, यज्ञव्रत पोखरियाल, मधु पंवार, बीना बड़थ्वाल, प्रवीण अंथवाल आदि मौजूद थे।
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कहानी, कविता, निबंध और सुलेख प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, पंकज कुमार, वरुण कुमार, नीलम रावत, भावना, मदनलाल आदि मौजूद थे। रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर हिंदी सुलेख, कहानी वाचन, कविता वाचन, कहानी लेखन, कवि सम्मेलन, हिंदी सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. अलंकार व अरूण वशिष्ठ ने अध्यापकों को हिंदी की पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, अमित ममगाईं, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।
प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के किया सम्मानित
चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल में निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवकुमार भारद्वाज, बीना देवी, अंकित नौटियाल, बंदना शर्मा, शिवानी, पूजा, रजिया बानो, रेनू शर्मा, पुष्पा आदि मौजूद थे। हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने भाषण, काव्य पाठ, स्वरचित कविता पाठ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा, मंजू बडोला, संध्या गुप्ता, सीमा कोठियाल, सविता रानी, मंजू गिरि, मोनिका चौहान, सपना सिंह, पूनम बिष्ट, नेहा शर्मा, नीतू कपिल, पिंकी नेगी, ममता राजपूत आदि मौजूद थे।

‘शिक्षा के क्षेत्र में अनिवार्य हो हिंदी का उपयोग’
तपोवन स्थित ऋषिकेश योग धाम संस्थान में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक अरविंद शर्मा ने कहा कि देश को विकसित करना है तो मातृभाषा का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में अनिवार्य रूप से कराना होगा। इस मौके पर महेश प्रसाद भट्ट, अनुपम कोठारी, गीता चंदोला, अर्पणा शर्मा, कैलाश बडोला, मनीषा भट्ट, सीमा तोमर, संस्कृति, निधि शर्मा, श्वेता, मीनाक्षी, सत्यम रावत, परीक्षित, मनजीत, दीपक आदि उपस्थित रहे। जबकि ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को जल संरक्षण, भारतीय संविधान, गंगा प्रदूषित होने के कारण आदि विषयों पर प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राजुल दत्त, डॉ. राजेश मनचंदा, डॉ. आम्रपाली, नवीन द्विवेदी, संतोष डबराल, सनिल रावत, देवप्रिय दास, अनिल राणाकोटी, बबीता, विजयकांत, मुकेश, शुभम कुमार, दिशा बत्रा, दिक्षा, अभिषेक कालरा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed