{"_id":"588e3fa74f1c1b313de80903","slug":"press-club-won-the-match-by-six-wickets-and-four-overs","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह विकेट और चार ओवर से प्रेस क्लब ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह विकेट और चार ओवर से प्रेस क्लब ने जीता मैच
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Tribune
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की पहल पर श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें ऋषिकेश प्रेस क्लब ने छह विकेट और चार ओवर से मैच जीतकर टी-20 मुकाबला जीता।
विज्ञापन
टी-20 मुकाबला लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल और ऋषिकेश प्रेसक्लब के बीच हुआ। प्रेसक्लब ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब टीम के खिलाड़ियों ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। विजेता टीम की ओर से 31 रन बनाने पर मनोज गुसाईं को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसके अलावा रॉयल टीम की ओर से विनय अडवाणी को दो विकेट लेने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
पवन गोयल, अंकित कालरा और कृष्णा कालरा ने मैच में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर दुर्गा नौटियाल, जितेंद्र चमोली, मनोज राणा, मनीष अग्रवाल, नीरज राणा, राजेश रावत, किशन मोहन विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, ललित शर्मा, सोमदेव, पंकज चंदानी, अभिनव गोयल, अतुल जैन, अरविंद किंगर, हिमांशु अरोडा, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, आशीष अग्रवाल, विनीत गुलाटी, विनय अडवानी, धीरज अग्रवाल, मनोज बत्रा, मनप्रीत सिंह, आनंद, आदि मौजूद थे।