फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   President will be the chief guest at the convocation

Rishikesh News: एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

Mon, 08 Apr 2024 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
President will be the chief guest at the convocation
एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हाेंगी। समारोह 23 अप्रैल को होगा। राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रशासन को सहमति पत्र मिल गया है। एम्स ने राष्ट्रपति को आमंत्रित किया था। एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति ने शिरकत की थी।
विज्ञापन




ऋषिकेश में एक फरवरी 2004 को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान का शिलान्यास हुआ था। एम्स के मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2012 से एमबीबीएस के पहले बैच की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। यहां नर्सिंग कालेज में बीएससी व एमएसी नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। एम्स में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 20213 में हुई थी। संस्थान के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस व नर्सिंग पाठ्यक्रम के साथ ही संस्थान में संचालित होने वाले अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाती है। एम्स प्रशासन ने बताया कि चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित होगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। दीक्षांत समारोह में करीब 600 से छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन


------------



अब तक हो चुके हैं तीन दीक्षांत समारोह

एम्स का पहला दीक्षांत समारोह 3 नवंबर 2018 को हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। एम्स ऋषिकेश का दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------



दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed