फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparations for running electric bus in Dehradun, road tickets come on manual ticket in Rishikesh

देहरादून में इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी, ऋषिकेश में मैन्युअल टिकट पर आई रोडवेज

Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations for running electric bus in Dehradun, road tickets come on manual ticket in Rishikesh
आईएसबीटी पर यात्रियों का मैन्युअल टिकट काटता रोडवेज परिचालक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रोडवेज की ओर से जहां देहरादून में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है, वहीं रोडवेज ऋषिकेश ई-टिकटिंग मशीन से मैन्युअल टिकट पर आ गया है। करीब पांच दिनों से कंडक्टरों को मैन्युअल टिकट के साथ रूट पर भेजा जा रहा है। इससे रास्ते कई यात्री कंडक्टर से भी उलझ रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो की के पास कुल 65 बसें हैं, जिसमें 60 बसें दिल्ली, अमृतसर, रुपैडिया, लखनऊ और पर्वतीय क्षेत्रों के रूटों पर संचालित होती है। एक सप्ताह से रोडवेज के अधिकांश कंडक्टरों को ई-टिकटिंग मशीन के बजाय मैन्युअल टिकट दिए जा रहे हैं। ई-टिकटिंग मशीनों के न होने से कई बसों अपने रूट पर समय से संचालित हो पा रही हैं। रूट से आने के बाद कंडक्टर को फिर डिपो में आकर ई-टिकटिंग मशीन में टिकट की फीडिंग करनी पड़ती है, उसके बाद ही कैश जमा हो पाता है। डिपो के कुछ कंडक्टरों का कहना है कि अधिकांश ई-टिकटिंग मशीनें खराब हैं। जो मशीन खराब होती है उसे देहरादून भेजा जाता है वहां से बनकर आने के कुछ दिनों का मशीन फिर खराब हो जाती है। उनका कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि कोई कंडक्टर इसका विरोध करता है तो ड्यूटी नहीं दी जाती। वहीं डिपो के एजीएम पीके भारती का कहना है कि डिपो में मशीनों की कमी नहीं है डिपो से जो कंडक्टर रूट पर जाता है उसे साथ में मैन्युअल टिकट बुक जाती है।
विज्ञापन

कोट-
यदि ऋषिकेश डिपो में मैन्युअल टिकट पर गाड़ी भेजी जा रही हैं तो उसे दिखवाया जाएगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी। अभी बाहर हूं, आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश सिंह, जीएम (आईटी) रोडवेज मुख्यालय देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed