फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparations for International Yoga Day begin on the banks of the Ganges

गंगा तट पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

Sun, 19 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day begin on the banks of the Ganges
21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर परमार्थ निकेतन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा तट पर योग साधकों और योगाचार्यों के लिए पंडाल तैयार हो रहा है। गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती स्थल पर शिव मूर्ति के समीप मंच को आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्षों से योगनगरी में योग साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाया। दो वर्ष बाद यह पहला मौका है जब परमार्थ निकेतन में योगाचार्य और योग साधक एकजुट होकर एक साथ विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

योग के लिए प्रदेश में नैनीताल, केदारनाथ, हरकी पैड़ी और परमार्थ निकेतन आश्रम को चुना गया है। प्रदेश सरकार की ओर से परमार्थ निकेतन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के योग साधक, योगाचार्य व अन्य लोग शामिल होकर योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।
इस दौरान योगाचार्यों और योग साधकों को सम्मानित किया जाएगा। सांध्यकालीन गंगा आरती के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आश्रम में पहुंचकर जायजा लेंगे।
योग केंद्रों में भी होगा योगाभ्यास
स्वामी समर्पण आश्रम तपोवन में स्वामी समर्पण आनंद ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके आश्रम में योग, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी करेंगी योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी योगाभ्यास करेंगी। आस्था पथ, त्रिवेणी घाट, पूर्णानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, बैराज मरीन ड्राइव, आईडीपीएल में योगआदि क्षेत्रों में योग दिवस की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed