{"_id":"696d45c7b48a7d4b440c9ea5","slug":"preparations-begin-for-sanskrit-student-sports-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-882281-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी शुरू
Mon, 19 Jan 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक। स्रोत- जागरूक पाठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरत मंदिर झंडा चौक में वसंतोत्सव समिति 2026 के तहत गठित संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 जनवरी को आयोजित जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के संबंध में समिति पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. जनार्दन कैरवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डॉ. जनार्दन कैरवान ने बताया कि कि संस्कृत छात्रों के शारीरिक विकास के लिए विभिन्न जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वॉलीबाल, कबड्डी, दौड़ गोला फेंक, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 20 जनवरी सुबह 10 बजे श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट बताया कि कि संस्कृत छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए 20 जनवरी शाम को सभी संस्कृत विद्यालय के छात्रों की ओर से मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में सभी विद्यालयों से क्रीड़ा प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आई हुई सूचियों की समीक्षा और व्यवस्थाओं की रुपरेखा तैयार की गई। नवीन भट्ट, मनोज कुमार द्विवेदी, सुभाष चंद्र डोभाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन