फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Premchand Agarwal will win on the basis of development: Nishank

ऋषिकेश विधानसभा में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य - निशंक

Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Premchand Agarwal will win on the basis of development: Nishank
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों के दम पर प्रेमचंद अग्रवाल चौथी बार भारी अंतर से सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण का सपना साकार किया, जबकि कांग्रेस हमेशा से उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पुरुषार्थ के बल पर विकास के कार्य कर अपना अलग स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हो या सर्जिकल स्ट्राइक करना, यह कार्यकर्ता के वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना, ऑल वेदर रोड का निर्माण यह सब कार्य भाजपा ने किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान जब लोगों के सामने संकट था, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों का सहयोग किया, जबकि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उन्होंने हमेशा जनता के सुख दुख में साथ खड़े होकर के कार्य किया है। उन्होंने चुनाव में जुटने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस दौरान प्रतीत नगर के विवेक रावत आदि ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, देवेंद्र सकलानी, चरणजीत सिंह ढींगरा, संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी, पूनम चौधरी, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र नेगी, भगवान सिंह पोखरियाल, संजीव चौहान, दिव्या बेलवाल, रमन रांगड़, कपिल गुप्ता, सुरेश कंडवाल, संजय शास्त्री और जितेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed