{"_id":"c9f87299151fcc5119d90d7d9ee42740","slug":"pray-for-urvashi-rautela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वशी की जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वशी की जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लास बेगास में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल चरण में पहुंची उत्तराखंड की बेटी और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के लिए गढ़वाल महासभा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम त्रिवेणीघाट पर गंगा पूजा अर्चना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी को विजयी बनाने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
महासभा अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने कहा कि लास बेगास में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में कोटद्वार निवासी उर्वशी रौतेला प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने कहा रौतेला प्रतियोगिता के फाइनल चरण में पहुंच चुकी है। 20 वर्षों के बाद कोई भारतीय सुंदरी फाइनल में जीत के इतने करीब पहुंची है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड और देशवासियों से रौतेला के लिए 21 दिसंबर सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक मिस यूनिवर्स डॉटकॉम पर ऑनलाइन वोटिंग करने की अपील की है। मौके पर टीकाराम देवरानी, राजा ढिंगरा, आशुतोष कुडियाल, दिवाकर भट्ट, मनमोहन नेगी, विजय सिंह असवाल, अनिल राणा, रोहित सिंह राणा, संजय, सुनील कुमार, अजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन