फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Powerful people should come forward for cow service: Mayor

सामर्थ्यवान लोग गो सेवा के लिए आगे आएं : मेयर

Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Powerful people should come forward for cow service: Mayor
भानियावाला के शांकरी गांव में गौशाला का उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भानियावाला के शांकरी गांव में स्थित गोशाला का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेयर अनिता ममगाईं ने उद्घाटन किया। यह गोशाला एक संस्था की है। इस संस्था का नगर निगम के साथ अनुबंध हो रखा है। मेयर ने गोसेवा के लिए सामर्थ्यवान लोगों से आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश सरकार ने कहा कि गोशालाओं के निर्माण में जिस कौशल का परिचय दिया है, वही कौशल गोशालाओं के संचालन में भी दिखाना होगा तभी उद्देश्य की प्राप्ति होगी। प्रदेश सरकार निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। ऋषिकेश में गौशाला के लिए भूमि न मिलने पर भानियावाला की एक संस्था के साथ करार किया। ऋषिकेश की सड़कों पर घूम रहे करीब 280 लावारिस मवेशियों को संस्था की इस गौशाला में शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के जो सामर्थ्यवान लोग हैं वह गौ सेवा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

ऋषिकेश सेवा समिति के सदस्य रोहित ठाकुर कहा यदि एक-एक निराश्रित मवेशियों को हर एक सक्षम व्यक्ति गोद लेने का संकल्प लें तो काफी हद तक समस्या का समाधान होगा। समिति ने गौशाला के संचालन के लिए मेयर को एक लाख 25 हजार का चेक भेंट किया। टीएचडीसी ने भी निगम को गोशाला के संचालन में मदद का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर पशु कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आशुतोष जोशी, ईई वीके जोशी, डॉ.आरके भारद्वाज, सुरेश सूरी, कमांडर अजयधीर, बचन पोखरियाल, आशू अरोड़ा, मिली कौर, विनय कंडवाल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, करण बोहरा, दिव्या बेलवाल, पंकज शर्मा, ममता नयाल, मनीष बनवाल, मदन कोठरी, हैप्पी सेमवाल,परीक्षित मेहरा, राजेश कोठियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, रेखा सजवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed