फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Poster Competition in AIIMS

एम्स में पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति कुशवाला रही अव्वल

Tue, 08 Mar 2022 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
Poster Competition in AIIMS
विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग के तहत जनजागरुकता के उद्देश्य से काला मोतियाबिंद जनजागरुकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। इस दौरान नेत्र विभाग की ओपीडी में दूसरे दिन भी मरीजों का निशुल्क काला मोतियाबिंद परीक्षण एवं जांच की गई। एम्स ऋषिकेश में 6 से 12 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्थान में नेत्र रोग विभाग की ओर से बीते सोमवार से ओपीडी में मरीजों की निशुल्क ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) परीक्षण, जांच और उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल और डॉ. अजय अग्रवाल की देखरेख में जनसामान्य को काला मोतियाबिंद को लेकर जागरुक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीता गुप्ता के समन्वय में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 50 फैकल्टी, चिकित्सकों, एमबीबीएस स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने पोस्टर के माध्यम से लोगों को काला मोतिया बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव के उपाय, इस बीमारी की अनदेखी से होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरुक किया। प्रतियोगिता की समन्वयक डा. विनीता गुप्ता ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि ओप्टोमैट्री स्टूडेंट ज्योति कुशवाहा ने प्रथम स्थान,जूनियर रेजिडेंट डॉ. स्नेहा गर्ग ने द्वितीय और ओप्टोमैट्री स्टूडेंट कुंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि डॉ. श्रेया मिश्रा, अभिषेक व डा. ज्योति कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. सोमप्रकाश बासू, हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कंडवाल, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. आशुतोष तिवारी शामिल थे। इस अवसर पर नेत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामानुज सामंता, डॉ. नीति गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed