फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Homeless poor performance by Sickle

गरीब बेघरों ने किया हंसिया प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 01:22 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Fri, 09 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Homeless poor performance by Sickle
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

भूमि पट्टे आवंटन करने की मांग को लेकर कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ का बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी की सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने हाथ पर दरांती लेकर हंसिया प्रदर्शन किया। सरकार पर गरीब बेघरों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा राजस्व और वन भूमि पर लगातार अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन भूमाफियाओं के आगे नतमस्तक हो रही है। सरकार से गरीब बेघरों की सुध लेकर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।

विज्ञापन


 कहाकि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस को दोबारा प्रदेश में सत्ता का मुंह देखना मुश्किल हो जाएगा। मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को 86वें दिन धरना और 35वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। नया आबाद ग्रांट एक्ट के तहत गरीब बेघरों को 180 वर्ग गज भूमि के पट्टे आवांटित करने की मांग को लेकर कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ पिछले 86वें दिनों से आंदोलनरत है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्होंने मांग के समर्थन में धरना स्थल रेलवे परिसर से तिलक रोड, हरिद्वार मार्ग से होते हुए त्रिवेणी घाट तक दरांती के साथ प्रदर्शन किया। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि उनका आंदोलन गांधीवादी तरीके से चल रहा है। लेकिन, सरकार मांग पर कार्रवाई न करके टकराव मोल लेने के लिए बाध्य कर रही है। कहाकि आईडीपीएल में करीब तीन हजार आवास देखरेख के अभाव में जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कभी भी ढह सकते हैं। खाली पड़े इन आवासों को गरीब बेघरों को आवंटन करने की प्रक्रिया सरकार को शुरू करनी चाहिए। जुलूस-प्रदर्शन में कुसुमनाथ, सुमित चौधरी, सोहन सिंह रौतेला, बबीता देवी, अंजली सैनी, किरन नेगी, राजकुमारी, गुड्डी देवी, शोभा बहुगुणा, नीला विश्वास, राधा वर्मा, मुलायम सिंह कलूडा, बलवंत सिंह बिष्ट, फकीर चंद्र, लोकेंद्र, राहुल कुमार, ऋषि कश्यप, छोटे लाल, सतपाल, देवेंद्र, तारा देवी व अनिता शर्मा शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed