{"_id":"e23f57caa9a19d729bbbe5eb3b792f8f","slug":"polythin-ban-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थक्षेत्र में नव वर्ष से पॉलीथिन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थक्षेत्र में नव वर्ष से पॉलीथिन पर रोक
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 15 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेले के दृष्टिगत लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने महीनेभर में क्षेत्र में सड़क, पथप्रकाश, सड़कों पर घूमते लावारिस पशु और कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने एक जनवरी-2016 से तीर्थक्षेत्र में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। बताया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी कोटद्वार जीआर बिनवाल ने नगर निकाय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
विज्ञापन
एसडीएम ने सभी से व्यवस्थाएं जुटाने में प्रशासन को सहयोग करने को कहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने निकाय कर्मचारियों को थाना लक्ष्मणझूला के समीप चिह्नित की गई राजस्व भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने निकाय से इस पर अगले दो-तीन दिन में कार्य शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उपजिलाधिकारी बिनवाल ने नागरिकों को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में मेले के दृष्टिगत लाखों श्रद्धालुओं के लिए मौजूदा समस्याओं का माहभर में निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया है।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, लेखपाल सत्यपाल सिंह चौहान, सभासद शाकुंबरी नेगी, गजेंद्र नागर, महावीर नेगी, राम अनंत तिवारी, उदय नेगी, भरत लाल, जयेश झा मौजूद थे।
नगर पंचायत को हो भूमि हस्तांतरित
प्रशासन द्वारा आयोजित की गई बैठक में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने एसडीएम से पूर्व में ग्राम पंचायत जौंक के नाम रही भूमि को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को हस्तांतरित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भूमि हस्तांतरित नहीं होने से निकाय के कार्यालय, पार्किंग व्यवस्था और अन्य विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे लावारिस मवेशी
गंगा घाटों, तटों और मुख्य बाजारों में घूम रहे निराश्रित जानवरों का प्रशासन ने जल्द समाधान कराने की बात कही है। उपजिलाधिकारी ने इसके लिए निकाय के अधिकारियों को क्षेत्र में गौ पालकों को मुनादी द्वारा अपने पशुओं को निजी गौशालाओं में रखने के निर्देश दिए हैं। बताया कि इसके बाद भी कोई मवेशी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते दिखाई पढ़ते हैं तो उन्हें यहां से हटाने की बात कही है।