{"_id":"5d6835d98ebc3e93d56ca9b6","slug":"police-will-send-notice-to-the-banks-if-traffic-is-disrupted-rishikesh-news-drn3179378161","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात बाधित हुआ तो पुलिस बैंकों को भेजेगी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात बाधित हुआ तो पुलिस बैंकों को भेजेगी नोटिस
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर रोड में खड़े वाहन
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगने से बाधित हो रहे यातायात का पुलिस ने कड़ा नोटिस लिया है। पुलिस ऐसे बैंकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है, जिनके बाहर वाहन खड़े होने से जाम लगता है। रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर की पार्किंग व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां अंडर ग्राउंड पार्किंग मौजूद होने के बाद सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे यहां खड़े वाहनों के कारण इस तिराहे का एक मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
दूसरी ओर देहरादून रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी पार्किंग व्यवस्था का बुरा हाल है। आलम यह है कि यहां वाहन पार्किंग में कम और सड़क पर ज्यादा खड़े होते हैं। इस कारण आए दिन देहरादून रोड पर जाम लगा रहता है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन वाहनों पर भी पुलिस कई बार चालान की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो सका।
कोट्स
बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों पर पुलिस ने कई बार चालान की कार्रवाई की है, फिर भी सड़क पर वाहनों का खड़ा होना बंद नहीं हुआ है। इन वाहनों के कारण राहगीरों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती है। जल्द ही इस प्रकार के बैंकों को सड़क से पार्किंग हटाने का नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- रितेश शाह, कोतवाली प्रभारी, ऋषिकेश