फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police launched intensive campaign regarding PM's visit

पीएम के दौरे को लेकर पुलिस ने चलाया सघन अभियान

Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police launched intensive campaign regarding PM's visit
शिवाजी नगर,बैराज कॉलोनी क्षेत्र में किराएदारों के सत्यापन की जांच करती पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्तूबर को एम्स ऋषिकेश से देशभर में 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एम्स के आसपास सघन चेंकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस ने एम्स रोड से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के एम्स में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। प्रधानमंत्री जौलाग्रांट से सड़क मार्ग से होते हुए भी एम्स आ सकते हैं। एम्स के पहले सड़क पर कई अस्थायी दुकानें हैं। वहीं आसपास घनी आबादी क्षेत्र भी है। ऐसे में सड़क मार्ग और एम्स के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रविवार को नगर कोतवाल महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने एम्स रोड, शिवाजी नगर, पशुलोक, बैराज कॉलोनी, स्टर्डिया और आवास विकास क्षेत्र में किराएदारों का सत्यापन किया। इस दौरान 15 मकान मालिकों पर किराएदारों का सत्यापन न कराने 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस किराएदारों की सूची भी तैयार कर रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम ने एम्स रोड से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। सड़क के दोनों ओर कई अस्थायी खोखों और ठेलियों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed