फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police have made tight security arrangements regarding

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन में आएंगे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Fri, 08 Dec 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police have made tight security arrangements regarding
Iएसएसपी पौड़ी, टिहरी व एसपी चमोली ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाI
विज्ञापन




परमार्थ निकेतन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी पौड़ी, टिहरी व एसपी चमोली ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफ किया।



शनिवार शाम गृहमंत्री अमित शाह का परमार्थ निकेतन की आरती में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अमित शाह का हेलिकॉप्टर वेद निकेतन के समीप हेलीपैड पर पर लैंड करेगा। यहां से वह कार से परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पौड़ी, टिहरी व चमोली जनपद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर व एसपी चमोली रेखा यादव ने सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्यूटी के दौरान कोताही न बरतने, मोबाइल का प्रयोग न करने, वीआईपी आगमन से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर तैनाती देने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, एएसपी टिहरी जोधराम जोशी, उप सेनानायक आईआरबी प्रकाश चंद्र, एएसपी चंद्र मोहन सिंह, एएसपी वीर सिंह, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ पौड़ी एसडी नौटियाल, सीओ कोटद्वार विभव सैनी आदि मौजूद रहे।





Iइस तरह से रहेगा ट्रैफिक प्लानI



शनिवार को दोपहर बाद 1.15 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान जानकी पुल सभी वाहनों व पैदल यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। परमार्थ निकेतन परिसर व परमार्थ निकेतन आरती स्थल भी इस दौरान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए रामझूला पुल खुला रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए गरुड़चट्टी पुल का प्रयोग किया जाएगा। रामझूला-लक्ष्मणझूला की तरफ जो लोग आरती में शामिल होना चाहते हैं वे सभी लोग गीता भवन या वानप्रस्थ भवन की आरती या अन्य आरती स्थलों में शामिल हो सकते हैं।






Iइतने अधिकारी/कर्मी रहेंगे तैनातI



गृहमंत्री अमित कुमार के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा में एसएसपी, एसपी स्तर के 4, एएसपी स्तर के 4, सीओ स्तर के 6 अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निरीक्षक 08, निरीक्षक यातायात 02, थानाध्यक्ष 03, उपनिरीक्षक 26, उपनिरीक्षक यातायात 01, अपर उपनिरीक्षक 25, अपर उपनिरीक्षक यातायात 02, मुख्य आरक्षी 109, आरक्षी 50, मुख्य आरक्षी यातायात 11, हॉक 03 टीम, महिला आरक्षी 24, पीएसी (01 कंपनी, 02 प्लाटून सेक्शन), फायर टैण्डर 02, जल पुलिस 03 और एसडीआरएफ की 02 टीमों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed