{"_id":"6a79d6c2796b91021e0c9d3b","slug":"police-divert-vehicles-from-pipalkoti-to-diuli-due-to-heavy-crowds-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-144937-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने वाहनों को पीपलकोटी से दिउली किया डाइवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने वाहनों को पीपलकोटी से दिउली किया डाइवर्ट
Mon, 10 Aug 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
- जलाभिषेक के लिए आधी रात से उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
यमकेश्वर। श्रावण माह के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी कि पुलिस को दोपहिया वाहनों को पीपलकोटी से दिउली डाइवर्ट करना पड़ा। डायवर्जन के कारण पीपलकोटी में जाम जैसी स्थिति बनती रही। वहीं कैथल धर्मशाला के पास मलबा आने से परेशानी हुई।
कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने पीपलकोटी से कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को दिउली इंटर कॉलेज की तरफ डाइवर्ट किया। यहां वाहन पार्क कर कांवड़िये नीलकंठ मंदिर पहुंचे। यात्रियों की भीड़ के कारण तलाईं, जिला पंचायत पार्किंग, पार्वती माता मंदिर पार्किंग और लोनिवि पार्किंग फुल रही। वाहनों को रोक रोक कर ही आगे भेजा गया। पीपलकोटी नीलकंठ मोटर मार्ग पर कई कांवड़ियों ने सड़क किनारे वाहन पार्क कर पैदल ही नीलकंठ मंदिर पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर वाहनों को मौन गांव, लोनिवि पार्किंग और निजी पार्किंग में पार्क करवाया गया। वहीं नीलकंठ मंदिर से डेढ़ किमी पहले मौन गांव के तीव्र मोड़ पर दोपहिया वाहन सवार खड़ी चढ़ाई के कारण गिरते रहे। यहां पर करीब 24 से अधिक मोटरसाइकिल सवार चोटिल हुए।