{"_id":"5fbab3c18ebc3e9c0416e7b8","slug":"pockets-cut-in-the-name-of-home-delivery-rishikesh-news-drn3626103100","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानो में गैस की होम डिलीवरी के नाम पर कट रही उपभोक्ताओं की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानो में गैस की होम डिलीवरी के नाम पर कट रही उपभोक्ताओं की जेब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। थानो स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में होम डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों की जेब काटी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के लिए 40 से 100 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। एजेंसी के पास होम डिलीवरी के पर्याप्त संसाधन न होने से समय पर होम डिलीवरी भी नहीं हो पा रही है। लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
करीब एक साल पहले थानो में इंडेन गैस एजेंसी खुली थी। इस एजेंसी से रामनगर डांडा, कुड़ियाल, सीरियों, मेंढ़ावाला और तलाई बागी आदि क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति होती है। एजेंसी के पास होम डिलीवरी के नाम पर केवल साइकिलें हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पहले रानीपोखरी स्थित गैस एजेंसी से तब रामनगर डांडा प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार और कुड़ियाल गांव में रविवार को गैस की आपूर्ति होती थी। जब से थानो में गैस एजेंसी खुली, तब से गैस की होम डिलीवरी का सिलिंडर पहुंचाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आरोप है कि एजेंसी की ओर से रुटीन में गैस की आपूर्ति नहीं की जाती। होम डिलीवरी के नाम पर 40 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। या फिर स्वयं गैस लेने के लिए एजेंसी में आने के लिए कहा जाता है।
इनसेट
घरेलू गैस हो रहा दुरुपयोग, पूर्ति विभाग और प्रशासन मौन
ऋषिकेश। शहर में होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों में खुलेआम घरेलू गैस का दुरुपयोग हो रहा है। घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए पूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। आईडीपीएल, श्यामपुर, बस अड्डा, देहरादून, क्षेत्र रोड और हरिद्वार रोड आदि क्षेत्रों में होटलों और ढाबों में खुलेआम घरेलू गैस का प्रयोग हो रहा है, वहीं पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि कुछ माह पहले घरेलू गैस के दुरुपयोग रोकने के लिए कार्रवाई करने के लिए शासन से आदेश आए थे, लेकिन पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण अभियान नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि इस बारे में जल्द ही एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात की जाएगी। जल्द ही घरेलू गैस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
इंडेन का बुकिंग नंबर बदला
इंडेन की गैस बुक कराने का नंबर बदल गया है। कई लोग पुराने नंबर पर गैस बुक करा रहे हैं, लेकिन लोगों की गैस बुक नहीं हो पा रही है। अब इंडेन की ओर से दूसरा ऑनलाइन बुकिंग नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करनी होगी। मोबाइल नंबर-7718955555
कोट
हमारी गैस एजेंसी में कनेक्शनों की संख्या करीब 900 है। होम डिलीवरी साइकिल से की जाती है। अभी हमारे पास लोडर नहीं है। जिन क्षेत्रों से शिकायत आ रही है, वहां पर गैस पहुंचाने का शेड्यूल तय किया जाएगा। जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
-अर्जुन कुमार, प्रबंधक, महालक्ष्मी गैस, थानो
कोट-
- थानो स्थित इंडेन गैस एजेंसी की ओर से यदि लोगों से होम डिलीवरी के नाम पर 40 से 100 रुपये वसूले जा रहे हैं तो यह गलत है। एजेंसी को होम डिलीवरी करने के लिए संसाधनों का इंतजाम करना होगा। तय समय में विभागीय दर पर होम डिलीवरी करनी होगी। गैस एजेंसी संचालक को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए जाएंगे।
-अमन शर्मा, सेल्स ऑफिसर इंडेन गैस, देहरादून