{"_id":"62b1ef3cb4b8cb04af4a1c44","slug":"pm-wakes-up-world-has-adopted-yoga-dhami-rishikesh-news-drn4152013168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने जगाई अलख, विश्व ने अपनाया योग: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने जगाई अलख, विश्व ने अपनाया योग: धामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ निकेतन आश्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार करीब दो हजार साधकों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में योग के प्रचार-प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से विश्व भर में योग को अपनाया जा रहा है।
मंगलवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पत्नी गीता धामी और दोनों बच्चों के साथ शामिल हुए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योग व्यक्ति को निरोग करने की विद्या है, जो हमारे पौराणिक काल से चली आ रही है। आदिकाल से ऋषियों की शक्ति और सफलता के पीछे योग एवं ध्यान रहा है। हमें इस विद्या को संजोकर रखना है। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी इसमें ढालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश योग, धर्म, संस्कृति और आयुष की धरा है। जिस तरह मां गंगा देश के बड़े हिस्से के लोगों का पालन करती है, उसी तरह ऋषिकेश से योग का संदेश पूरे विश्व में जाता है। इसलिए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम को योगा फॉर ह्युमैनिटी नाम दिया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग ऑलनेस और वेलनेस संदेश देता है। योग एक इन्सान को दूसरे इन्सान से और जीव को जीव से जोड़ता है। योग मन-मस्तिष्क की बाधाओं को दूर करता है। सभी को आपस में प्रेम, विश्वास, सद्भाव से जोड़ने का संदेश भी योग ही देता है।
ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिए सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्र्य कर रही है। सभी विभागों को अगले 10 वर्षों के विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। जिस पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।
कार्यक्रम में यह रहे शामिल
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री मंत्री सुबोध उनियाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, आयुष सचिव डॉ. पंकज पांडे, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत कुमार, एडीएम पौड़ी इला गिरि, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, साध्वी भगवती सरस्वती, पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट, पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, एसडीएम विनोद कुमार, संदीप कुमार, कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो. सुनील कुमार जोशी, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।