फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PM's rally will be historic: Kaushik

ऐतिहासिक होगी पीएम की रैली : कौशिक

Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
PM's rally will be historic: Kaushik
चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में प्रस्तावित विजय संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर में दोपहिया वाहन और ऑटो रिक्शा रैलियां निकालकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए देहरादून पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रैली में लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed