{"_id":"69f2664ce50310fce902ac79","slug":"plants-burnt-in-conspiracy-fire-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-959204-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: साजिश की आग में जले पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: साजिश की आग में जले पौधे
Thu, 30 Apr 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
नियामवाला में विकसित किए जा रहे वन को आग से हुई क्षति: संवाद
नगर पालिका के नियामवाला क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वन क्षेत्र में विगत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से सैकड़ों पेड़ जलकर प्रभावित हो गए हैं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि साजिशन आग लगाकर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।नगर पालिका की ओर से वन विभाग आदि के सहयोग से दो साल पहले वार्ड 15 नियामवाला तेलीवाला के सुसवा नदी किनारे सरकारी जमीन पर हरेला पर्व पर ऑक्सीजन वन के नाम से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भारी मात्रा में पौधरोपण किया गया था। विगत दिनों लोगों को विकसित हो रहे पौधे जले हुए दिखाई दिए तो आक्रोशित हो गए। नगर पालिका नियामवाला सभासद रियासत अली मोंटी के नेतृत्व में लोग पहुंचे और असामाजिक तत्वों द्वारा की गई करतूत को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। सभासद मोंटी ने बताया की सामूहिक सहयोग से 15-20 बीघा सरकारी जमीन पर शीशम, बांस, कचनार, आंवला, जामुन, सागौन आदि का प्लांटेशन किया गया था। आग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने मिलकर बचे हुए पेड़ों को टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाकर बचाने का प्रयास किया है। साथ ही नगर पालिका, पुलिस और वन विभाग से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान मोहम्मद कैफ, फुरकान अली, मोहम्मद इमदाद, जाकिर हुसैन, आदिल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन