फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Plantation is necessary for the present generation and the next generation.

वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के लिए पौधारोपण जरुरी

Tue, 12 Jul 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Plantation is necessary for the present generation and the next generation.
भाजपा ऋषिकेश मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में हरेला पखवाड़ा के तहत श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

वित्त और विधायी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभिन्न प्रजातियों का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में छह से 16 जुलाई तक हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने में पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित पहल के पूरक के रूप में इस महोत्सव का बहुत महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पौधरोपण जीवन का अभिन्न अंग है। पेड़ों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने आम, पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू सहित फलदार व छायादार पौधे लगाए।

इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, महामंत्री सुमित पंवार, महामंत्री जयंत शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, युवामोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed