{"_id":"579283854f1c1b247cc4ba3b","slug":"pit-of-deadly-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हाइवे के गड्ढे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हाइवे के गड्ढे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बड़े बड़े गड्ढे बने है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 72 का विस्तारीकरण का काम अधूरा होने के कारण हाइवे पर बड़े बड़े गड्ढे बने है। जो हादसों को दावत दे रहे हैं। इन गड्ढों में वाहनों के फंसने से कई किमी का जाम लगता है। लोगों की शिकायतों के बाद भी कार्यदायी संस्था ऐरा कंपनी निर्माण पूरा नहीं करा रही है।
विज्ञापन
बृस्पतिवार रात हाईवे पर बने गड्ढों पर वाहनों के अचानक ब्रेक लगने से जाम लगता रहा। रायवाला स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास हरिद्वार से आ रही एक कार दुर्घटना होने से बची। करीब आठ बजकर 10 मिनट हरिद्वार की ओर से एक एंबुलेंस सायरन बजाती हुई आई, लेकिन रायवाला थाना के समीप रेलवे पुल के नीचे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से जाम के चलते एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन
इस बीच कुछ लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता देने की अच्छी पहल जरूर की, लेकिन दोनों ओर वाहनों से पैक हाईवे पर एंबुलेंस को रायवाला से नेपाली फार्म तिराहे तक पहुंचने में करीब 20 मिनट लग गए। सत्यनारायण के पास सड़क निर्माण के भरान के लिए लाई गई मिट्टी बारिश की वजह से चिकनी हो गई है। ऋषिकेश की ओर से मोटर साइकिल पर सवार चालक गड्ढों से बचते हुए आगे बढ़ ही रहा था कि अचानक गाड़ी सड़क किनारे पड़ी मिट्टी पर रपट गई।
विज्ञापन
समस्या लोगों की जुबानी
रात को ऋषिकेश से काम से लौटने वाले दिगम्बर गौनियाल, विरेंद्र नौटियाल, दीपक गैरोला, हरीश नौटियाल ने बताया कि उन्हें अक्सर काम की वजह से रात के समय घर आना पड़ता है। बदहाल हाईवे पर संभलकर गुजरना पड़ता है। यहां हर रोज हादसे होते हैं, लेकिन शासन प्रशासन लापरवाह बना है। हरिपुर कलां से नेपाली फार्म तिराहे तक सड़क में हुए गड्ढ़ों को देखकर ऐसा लगता है। जैसे हाईवे का निर्माण कर रही ऐरा कंपनी के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हो।
कोट....
रेलवे विभाग की ओर से ऐरा कंपनी को पत्र मिला था जिसमें रायवाला रेलवे पुल के नीचे सड़क को डाउन करने के निर्देश दिए गए। पत्रानुसार सड़क को उक्त जगह से डाउन किया गया है। जिस कारण पुल के नीचे पानी भरने से सड़क टूूट गई है। तीन दिन में हरिपुरकलां से नेपाली फार्म तिराहे तक सड़क पेचवर्क किया जाएगा।
एनके शर्मा, जनरल मैनेजर, ऐरा कंपनी