फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pink walk made aware of breast cancer

पिंक वॉक से ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक

Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pink walk made aware of breast cancer
आस्था पथ पर ब्रेस्ट कैंसर माह के तहत पिंक वॉक करते एम्स के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
एम्स की ओर से ब्रेस्ट कैंसर माह के तहत पिंक वॉक आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्र की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया। एम्स ऋषिकेश में इंटिग्रेटेड ब्रेस्ट केयर सेंटर (आईबीसीसी) की ओर से ब्रेस्ट कैंसर माह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को एम्स निदेशक डॉ. रविकांत व आईबीसीसी प्रमुख प्रो बीना रवि की अगुवाई में पिंक वॉक आयोजित की गई। पिंक वॉक एम्स संस्थान के गेट नंबर एक से शुरू हुई और आस्थापथ, ओपन जिम होते हुए एम्स परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

आईबीसीसी प्रमुख प्रो. बीना रवि ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए एम्स संस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो, रायवाला में इस माह प्रत्येक सप्ताह बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। आईबीसीसी के मेंबर डॉ. प्रतीक शारदा ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर क्लीनिक में इस माह सप्ताह के छह दिन ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर आउटरीच कैंप आयोजित कर महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. शालिनी राव, प्रो. कमर आजम, प्रो. सुरेश के शर्मा, प्रो. बी सत्याश्री, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. अंजुम, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजेश पसरीचा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. सोनम अग्रवाल, ईई एनपी सिंह, एएओ विमल सचान, आशिषा जांगिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed