फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pilgrims sitting on dharna if registration is not done

पंजीकरण नहीं हुआ तो धरने पर बैठे तीर्थयात्री

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims sitting on dharna if registration is not done
चारधाम यात्रा को लेकर मात्र 13 दिन में ही प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। आईएसबीटी परिसर में पंजीकरण और सप्ताह भर से बस की कमी और अव्यवस्थाओं से परेशान चारधाम तीर्थयात्रियों का सब्र का बांध टूट गया। तीर्थयात्री प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

रविवार को आईएसबीटी परिसर में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रांतों से आए तीर्थयात्री एकत्रित हुए। जब यात्रियों को पता चला कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद है। केवल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ही पंजीकरण हो रहे हैं। अन्य यात्रा के लिए उन्हें तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों का पारा चढ़ गया। फोटो पंजीकरण केंद्र के सामने एकत्रित होकर तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों ने कहा कि हजारों रुपये खर्च करने के बाद वह यहां पहुंचे हैं। लेकिन यहां उत्तराखंड सरकार के इंतजाम पुख्ता नहीं हैं। जिसका खामियाजा तीर्थयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा जब प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा की व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम रही तो चारधाम यात्रा का संचालन नहीं करना चाहिए था। ट्रेवर्ल्स संचालक रवि जैन ने कहा कि रोटेशन जो व्यवस्था बना रहा है, प्रशासन उस व्यवस्था को खराब कर रहा है। वह पूरी व्यवस्था को भंग कर रहा है। ऋषिकेश में इस समय चारधाम जाने वाले करीब 40 बसों के तीर्थयात्री ठहरे हुए हैं, जो शासन की उदासीनता के कारण परेशान हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे चारधाम यात्रा प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह हाथ पैर जोड़कर यात्रियों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed